फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP to hold scheduled caste convention in 70 assembly constituencies

70 विधानसभा क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सम्मेलन करेगी भाजपा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
BJP to hold scheduled caste convention in 70 assembly constituencies
नैनीताल। भाजपा अनुसूूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने, सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में अनुसूचित जाति के सम्मेलन कर अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने और विधानसभा चुनाव में पार्टी को अधिक से अधिक वोटों से जीत दिलाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को राज्य अतिथि गृह के शैले हॉल में हुई बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने मोर्चा पदाधिकारियों व सदस्यों से एकजुट होकर काम करने और भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति भी तैयार की गई और अनुसूचित जाति के सौ से अधिक मतदाता वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर सूचीबद्ध करने का फैसला लिया गया। तय किया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर प्रदेश भर में गौरव यात्रा आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठन के विस्तार, पार्टी के चुनावी एजेंडे को आगे बढ़ाने व मंडल स्तर पर पार्टी को मजबूत करने को लेकर भी प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए गए। तय किया कि विधानसभा स्तर पर सम्मेलन के बाद जिला और मंडल स्तर तक सम्मेलन आयोजित होंगे।
विज्ञापन

समापन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने दलित समाज को न केवल सम्मान दिया है बल्कि अहम पदों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंबादत्त आर्य ने पार्टी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अनुसूचित मोर्चा तैयार है। कहा कि पार्टी हाईकमान मोर्चा के पदाधिकारियों को जो जिम्मेदारी देंगे, उसका ईमानदारी से निर्वहन करते हुए कांग्रेस को करारा जवाब दिया जाएगा। बैठक में सांसद अजय टम्टा, अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल, संगठन महामंत्री अजय कुमार, मोर्चा के प्रदेश प्रभारी कैलाश शर्मा, विधायक सुरेश राठौर, खजान दास, देशराज कर्णवाल, मुकेश कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed