{"_id":"58825ea54f1c1bbb76efe070","slug":"bjp-s-electoral-dispute-on-billboards-the-corporation-utrwaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के चुनावी होर्डिंग पर विवाद, नगर निगम ने उतरवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के चुनावी होर्डिंग पर विवाद, नगर निगम ने उतरवाया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sat, 21 Jan 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
EVM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मुखानी रोड पर रौतेला कालोनी के सामने लगाए गए भाजपा के चुनावी होर्डिंग को लेकर शुक्रवार को काफी विवाद हुआ। निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर होर्डिंग हटाने पहुंची नगर निगम की टीम से लोगों की नोकझोंक भी हुई। काफी देर तक होर्डिंग स्थल की सीमा को लेकर विवाद होता रहा, बाद में नगर निगम ने होर्डिंग निगम की सीमा में होने के आधार पर उसे हटवा दिया।
विज्ञापन
हल्द्वानी विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी/ सिटी मजिस्ट्रेट केके मिश्रा को शिकायत मिली थी कि क्रियाशाला से मुखानी रोड पर रौतेला कालोनी के सामने नगर निगम क्षेत्र में बिना अनुमति के भाजपा का चुनावी होर्डिंग लगाया गया है। इस पर निर्वाचन अधिकारी मिश्रा ने उड़नदस्ते के साथ नगर निगम टीम को हाईड्रोलिक मशीन के साथ मौके पर भेजा। उड़नदस्ता प्रभारी दिलीप कपूर ने फुटपाथ पर यूनिपोल पर लगे भाजपा के चुनावी होर्डिंग के बारे में पूछताछ की तो होर्डिंग लगाने वाले लोग भी वहां आ गए।
विज्ञापन
भाजपा का होर्डिंग लगाने वाले हरीश रावत का तर्क था कि जिस स्थान पर होर्डिंग लगा है वह स्थल जिला पंचायत क्षेत्र में है तथा होर्डिंग लगाने की कालाढूंगी विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी से अनुमति ली गई है। लेकिन वह इस स्थान पर होर्डिंग लगाने का लिखित अनुमतिपत्र नहीं दिखा सके। वहीं, उड़नदस्ता प्रभारी दिलीप कपूर और नगर निगम टीम का कहना था कि होर्डिंग स्थल नगर निगम की सीमा में है। सीमा विवाद बढ़ने पर नगर निगम से ड्राफ्टमैन को बुलाया गया।
विज्ञापन
ड्राफ्टमैन ने नगर निगम के अभिलेखों के आधार पर होर्डिंग स्थल को नगर निगम की सीमा में होने की बात कही। उधर, अपनी अचल संपत्ति के सामने भाजपा का होर्डिंग लगाने की एनओसी देने वाले शमशाद हुसैन का कहना था कि यह क्षेत्र ग्रामसभा मानपुर उत्तर के वार्ड 07 में आता है तथा वह इस वार्ड का सदस्य भी है। काफी देर तक भाजपा के होर्डिंग को लेकर सीमा विवाद होता रहा। अंत में भाजपा के चुनावी होर्डिंग को हटवा दिया गया। होर्डिंग को लेकर विवाद की स्थिति पैदा होने पर इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस कार्रवाई में उड़नदस्ता प्रभारी कपूर के अलावा नगर निगम टीम में स्वास्थ्य अधिकारी डा. तुहिन कुमार, विजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।