फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP released the list of observers for Panchayat elections

Nainital News: पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
BJP released the list of observers for Panchayat elections
हल्द्वानी। भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए विधानसभा वार पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी है। सभी पर्यवेक्षक जिला पंचायत सदस्य पद के समर्थित प्रत्याशियों के नामों का पैनल बनाकर देंगे। बाद में वे वहां चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के हवाले से बताया कि पार्टी ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनावों की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। विधानसभावार दो-दो प्रवासी कार्यकर्ता रहेंगे, उनमें से एक पर्यवेक्षक के तौर पर होगा। दोनों चुनाव प्रबंधन का भी दायित्व संभालेंगे। बताया कि पर्यवेक्षक जिला पंचायत सीटों पर पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को सौंपेंगे। साथ ही प्रत्येक प्रधान, बीडीसी सदस्य पद के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़वाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed