फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bjp Politician son commits suicide after a policeman slapped him in haldwani

Haldwani: सिपाही ने थप्पड़ मारा तो नेता के बेटे ने कर ली खुदकुशी, पिता का आरोप- कांस्टेबल ने की थी अभद्रता

Sat, 28 Jun 2025 10:10 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 28 Jun 2025 10:10 AM IST
सार

भाजपा नेता विशन नगरकोटी के पुत्र कमल ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस चौकी के एक सिपाही की पिटाई से क्षुब्ध होकर उसने जानलेवा कदम उठा लिया। हालांकि कालाढूंगी थाना पुलिस ने पिटाई की बात से इन्कार किया है।

विज्ञापन
Bjp Politician son commits suicide after a policeman slapped him in haldwani
खुदकुशी

विस्तार

कोटाबाग में भाजपा नेता विशन नगरकोटी के पुत्र कमल ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस चौकी के एक सिपाही की पिटाई से क्षुब्ध होकर उसने जानलेवा कदम उठा लिया। हालांकि कालाढूंगी थाना पुलिस ने पिटाई की बात से इन्कार किया है।

विज्ञापन


सयात गांव के रहने वाले भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य विशन नगरकोटी मंडल महामंत्री और बीडीसी सदस्य भी रहे हैं। बताया कि शुक्रवार दोपहर उनका पुत्र कमल (31) बाइक से जा रहा था। तभी चौकी के एक सिपाही ने उसे रोक लिया। चेकिंग के दौरान सिपाही ने उसे थप्पड़ मारा और अभद्रता की, यह बात कमल को चुभ गई। उसने कोटाबाग के बाजार में जहर खा लिया। पता चलने पर वह उसे लेकर बेस अस्पताल गए, वहां से सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात करीब 10 बजे वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन


बताया कि जहर खाने से पहले कमल ने अपनी मां को फोन कर मामले की जानकारी दी थी। विशन ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर सौंपी जाएगी। कमल पिता के साथ ही ठेकेदारी का काम करता था। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। बड़ा भाई आर्मी में है। मामले में कालाढूंगी के थानाध्यक्ष विजय मेहता का कहना है कि युवक के जहर खाने की जानकारी मिली है। उसके नशेड़ी होने का पता चला है। पुलिस कांस्टेबल की ओर से मारपीट जैसी कोई बात नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed