फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP members call 'out of reach'

भाजपाइयों के फोन ‘आउट आफ रीच’

Thu, 21 Apr 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Thu, 21 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
BJP members call 'out of reach'
भाजपा नेता अजय भट्ट‍ - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल हाईकोर्ट के उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन को गलत ठहराते हुए हरीश रावत सरकार की बहाली के एतिहासिक फैसले के बाद भाजपा को करारा झटका लगा है। फैसला आने के बाद से पार्टी कार्यालय में सुनसानी छा गई और नेताओं के फोन आउट आफ रीच हो गए। जिन नेताओं से संपर्क हुआ उन्होंने फैसले पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


उत्तराखंड की सियासी उठापटक के बाद हरीश रावत सरकार के सत्ता से बेदखली और राष्ट्रपति शासन लगने से भाजपाई उत्साहित थे। भाजपा ने हरीश रावत सरकार के सत्ता से बेदखली को भ्रष्टाचार से जोड़कर चुनावी मुद्दा तक बना डाला। मामला हाईकोर्ट पहुंच गया। भाजपा सरकार बनाने की जुगत में भी लग गई। एक लॉबी इसके लिए पूरी तरह सक्रिय रही। गुरुवार को हाईकोर्ट के एतिहासिक फैसले से भाजपा बैकफुट पर आ गई। कोर्ट का फैसला सुनते ही भाजपा नेता गायब हो गए। 
विज्ञापन


भाजपा के कई नेताओं के फोन मिलाए गए तो अधिकांश नेताओं के फोन आउट आफ रीच और बंद मिले। जिन लोगों से बातचीत हुई उन्होंने भी कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी करने और पार्टी हाईकमान का हवाला देकर चुप्पी साध ली। हर मुद्दे पर बयानबाजी कर सुर्खियों में रहने वाले नेताओं के फोन पर घंटी जाती रही, लेकिन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
हमें मौका मिले तो कल ही बहुमत साबित कर देंगे। कोर्ट के फैसले का हम सम्मान करते हैं। कोर्ट का निर्णय टेक्निकल मामले में आया है। निर्णय के खिलाफ  सुप्रीम कोर्ट जाएगी केंद्र सरकार। 

- अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा 

न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हैं। प्रदेश में अस्थिरता कांग्रेस के अपने ही लोगों ने खड़ी की थी। कांग्रेस के नौ विधायकों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ आवाज उठाई जिसमें भाजपा का कोई रोल नहीं था। कांग्रेस में फिर से भगदड़ मचने वाली है। 29 अप्रैल को फ्लोर टेस्ट में स्थिति साफ हो जाएगी। 
- प्रदीप बिष्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed