फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP meeting anti-copying law

Nainital News: नकल विरोधी कानून बनाने पर सीएम का जताएंगे आभार

Sun, 26 Feb 2023 02:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 26 Feb 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
BJP meeting anti-copying law
हल्द्वानी स्थित भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते भाजपा प्रदेश महाम
हल्द्वानी। नकल विरोधी कानून बनाने पर भाजयुमो एक मार्च को सीएम का आभार जताने के लिए रामलीला मैदान में जनसभा करेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएम पुष्कर सिंह धामी होंगे। इसकी तैयारियों को लेकर भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में शनिवार को बैठक हुई।
विज्ञापन


संगठन के महामंत्री अजेय ने कहा कि युवाओं को उत्साहित करने और भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ राज्य सरकार अच्छा काम कर रही है। सरकार ने सख्त नकल विरोधी कानून बनाया है। जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि युवाओं में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है। कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने के लिए जुटे हैं। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने बताया कि कार्यक्रम में दस हजार से अधिक लोग पहुंचेंगे। कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। इसके बाद पदाधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल रामलीला मैदान और स्टेडियम (पार्किंग स्थल) को देखा। इस दौरान प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, जिला प्रभारी कैलाश शर्मा, विधायक बंशीधर भगत, राम सिंह कैड़ा, शिव अरोड़ा, मोहन बिष्ट, सरिता आर्या, मेयर जोगेंद्र रौतेला, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, हेमंत द्विवेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed