फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP leader's son injured in firing

फायरिंग में भाजपा नेता का बेटा घायल

Sat, 21 May 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बिंदुखत्ता (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बिंदुखत्ता (नैनीताल)। Updated Sat, 21 May 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's son injured in firing
फायरिंग करने वालों को जेल भेजो - फोटो : अमर उजाला

बिंदुखत्ता (नैनीताल)। गौला के इमलीघाट गेट पर शुक्रवार को दो गुट आमने-सामने आ गए। अपने वाहन को पहले बाहर निकालने को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। कुर्सियां चलने और पथराव के बाद हुई फायरिंग में भाजपा मंडल अध्यक्ष का बेटा घायल हो गया। इससे गेट पर अफरा-तफरी मच गई। ड्यूटी के दौरान तौल मशीन पर तैनात वन कर्मी और आपरेटर जान बचाकर भाग निकले। घायल को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, अराजकता को देखते हुए प्रशासन ने अनिश्चितकाल के लिए गेट बंद करने का फरमान जारी कर दिया।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर 12 बजे गौला उपखनिज लेकर बाहर आने वाले वाहनों की गेट पर लंबी कतार लगी थी। इसी बीच भाजपा के लालकुआं मंडल अध्यक्ष रामसिंह पपोला के ट्रैैक्टर गोविंद सिंह का शांतिपुरी निवासी मुकेश टाकुली उर्फ मुक्कू और गोविंद रौतेला से विवाद हो गया। चालक ने फोन पर घटना की जानकारी रामसिंह पपोला के पुत्र नवीन पपोला को दी। नवीन के आते ही मामला दोनों गुटों के वर्चस्व का बन गया। गाली-गलौज के बाद विवाद मारपीट तक जा पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच कुर्सियां और पत्थर चलने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मामले में बीच-बचाव को आये चंचल सिंह धामी और चालक गोविंद सिंह जख्मी हो गए।
विज्ञापन


जिसके बाद तमंचे निकल गए और फायरिंग शुरू हो गई तीन राउंड चली फायरिंग में नवीन पपोला जख्मी हो गया। गोली की आवाज सुनकर घटनास्थल पर भगदड़ मच गई। लोग वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए। नवीन के घायल होते ही दूसरे पक्ष के लोग फरार हो गए। घायल नवीन को तत्काल हल्द्वानी ले जाया गया। डाक्टरों के अनुसार नवीन के पैरों में छर्रे लगे हैं और गोली की रगड़ लगी है। इस बीच सूचना पर कोतवाल विपिन चंद्र पंत व एसएसआई बीएस बृजवाल भी मौके पर पहुंच गए। नवीन पपोला की तहरीर पर मुकेश टाकुली और गोविंद सिंह रौतेला के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट और गाली-गलौज की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लालकुआं मंडल अध्यक्ष के बेटे को गोली लगने का मामला प्रकाश में आते ही कोतवाली में भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। लोग आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। भाजपा कार्यकर्ताओं और नवीन पपोला ने घटना की तहरीर स्थानीय कोतवाली में दी है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता नवीन दुम्का, कमलेश चंदौला, पवन चौहान, कमलमुनि, रामसिंह पपोला, संजीव शर्मा, भरत नेगी, दिनेश खुल्बे, मनोज बसनायत, राजकुमार सेतिया, दीपक जोशी, उमेद कुमार, धनसिंह बिष्ट, बॉबी संबल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed