फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP leader headed by co-operative

विजयपाल सहकारी समिति करनपुर के अध्यक्ष बने

Fri, 18 Aug 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर (नैनीताल)। 
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर (नैनीताल)।  Updated Fri, 18 Aug 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
BJP leader headed by co-operative
भाजपा नेता बने सहकारी समिति के अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

रामनगर (नैनीताल)। पश्चिमी रामनगर किसान सेवा बहुउद्देशीय सहकारी समिति लिमिटेड करनपुर में बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। इसमें भाजपा नेता विजयपाल सिंह रावत को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र नैनवाल की देखरेख में बृहस्पतिवार को चुनाव कराए गए, जिसमें 11 बजे से दिन के एक बजे तक नामांकन प्रक्रिया तय थी, उसमें विजयपाल सिंह रावत के अकेले नामांकन भरने पर इन्हें नवनिर्वाचित विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन


यह पद पूर्व अध्यक्ष दीप चंद्र पांडेय के हटने से खाली हुआ था। निर्वाचन के बाद विधायक दीवान सिंह बिष्ट, निर्मला रावत, हरीश चंद्र पंत, मोहन बिष्ट, अर्जुन रावत, रमा रावत, कमलेश शर्मा, अमरजीत सिंह, नवीन करगेती, मनोज रावत, नरेंद्र चौहान, आनंद सिंह बिष्ट, सोनू पधान आदि ने उन्हें बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



नवीन चंद्र जांगी अध्यक्ष बने 
नंधौर वैली (नैनीताल)। लाखनमंडी किसान सेवा सहकारी समिति में बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद का उप चुनाव हुआ। इसमें भाजपा कार्यकर्ता नवीन चंद्र जांगी को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। चुनाव अधिकारी जीडी जोशी, एडीसीओ पीसी जोशी, एमडीएफएफ एस लालित गुणवंत, जिला पंचायत सदस्य प्रकाश गजरौला, रविंद्र सिंह रैकुनी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed