{"_id":"657197751cc0cb0d310ffb63","slug":"bjp-leader-dead-after-car-falls-into-ditch-in-nainital-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital Accident: नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा, 30 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, भाजपा नेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital Accident: नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा, 30 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, भाजपा नेता की मौत
Thu, 07 Dec 2023 03:29 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 07 Dec 2023 03:29 PM IST
सार
नैनीताल में आमपड़ाव के पास एक कार खाई में गिर गई। जिसमें भाजपा नेता सचिन जोशी की मौत हो गई। सचिन जोशी हल्दूचौड़ भाजपा के महामंत्री थे।
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू निवासी भाजपा नेता की कार खाई में गिर गई। इससे उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भाजपा नेता को निकालकर बेस अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
पदमपुर देवलिया निवासी सचिन कुमार जोशी (38) भाजपा के पूर्वी मंडल में मंत्री थे। वह अपनी टैक्सी चलाते थे। बुधवार सुबह उन्होंने टेंडर डालने के लिए बग्वाली पोखर रानीखेत जाना था। उन्होंने अपने मित्र से कार मांगी। वे कार से सुबह 8:30 बजे रानीखेत को निकल गए।
विज्ञापन
रात करीब 7:30 बजे उन्होंने अपने परिजनों को फोन किया कि वह कैंची मंदिर से आगे आ गए हैं। जल्द ही घर आ जाएंगे। जब काफी देर तक उनका फोन नहीं आया तो पत्नी ने उन्हें कई फोन किए लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ आने लगा। उन्होंने उनकी सूचना सचिन कुमार के दोस्त को भी दी। दोस्त उन्हें ढूंढने के लिए ज्योलीकोट तक गया। लेकिन वह कहीं दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन
सुबह करीब सात बजे पुलिस को राहगीरों ने सूचना दी कि एक कार आमपड़ाव के पास खाई में गिरी है। उसमें कोई आदमी दिख रहा है। पुलिस मौके पर पहुची। उन्होंने फोन से सूचना सचिन की पत्नी को दी। पुलिस उन्हें खाई से निकालकर बेस अस्पताल लेकर आई। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर सचिन की मौत पर कई भाजपा नेता मोर्चरी पहुंचे। उधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। सचिन के दो लड़कियां हैं। एक पांच साल और दूसरी की उम्र डेढ़ साल है। सचिन का एक बड़ा भाई और एक बहन है। दोनों की शादी हो चुकी है।