फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   bjp haldwani kumaun

Nainital News: भाजपा कार्यालय में प्रत्याशी चयन को लेकर हुई रायशुमारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
bjp haldwani kumaun
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हल्द्वानी। भाजपा के कुमाऊं संभाग कार्यालय में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट को लेकर शनिवार को रायशुमारी हुई। राज्यसभा सदस्य कल्पना सैनी और विधायक विनोद कंडारी ने भाजपा के 40 से अधिक प्रदेश पदाधिकारियों आदि से राय जानी। इसी क्रम में रुद्रपुर और काशीपुर में भी भाजपा ने रायशुमारी कराने का फैसला लिया है।
कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर हुई रचना बैठक
हल्द्वानी। भाजपा 28 को हल्द्वानी में कुमाऊं के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन करने जा रही है। इसमें मंडल से 18 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी ने कार्यक्रम से जुड़ी जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा सम्मेलन वाटिका बैंक्वेट हाल में सुबह दस बजे शुरू होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, लोकसभा क्लस्टर सह प्रभारी प्रदीप बिष्ट, विवेक सक्सेना, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी चंदन बिष्ट,जिला महामंत्री रंजन बर्गली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed