फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP-Congress said- we trust the judiciary

Nainital News: भाजपा-कांग्रेस बोली-हमें न्यायपालिका पर भरोसा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
BJP-Congress said- we trust the judiciary
हल्द्वानी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान 14 अगस्त को नैनीताल में हुए बवाल के बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा। चुनाव आयोग ने पड़े 22 मतों की गिनती तो कर ली है लेकिन इस पर हाईकोर्ट का रुख ही निर्णायक माना जा रहा है। जिला पंचायत के पांच सदस्यों के अपहरण पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपियों पर दर्ज मुकदमे की स्थिति, अपहृत सदस्यों के बरामदगी जैसे कई बिंदू हैं जिन पर कोर्ट सीधा सवाल कर सकती है। कांग्रेस और भाजपा का कहना है कि उन्हें न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ा और जिले ही नहीं प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा। भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की। सोमवार को 11.15 बजे के आसपास सुनवाई शुरू होगी। हमारे अधिवक्ता अपना पक्ष रखेंगे। तैयारी पूरी है। कई नए तथ्य भी कोर्ट में पेश किए जाएंगे। - राहुल छिमवाल, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन

--------
प्रदेश में भाजपा ने पंचायत चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल की। कांग्रेस ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को छिन्न-भिन्न किया है। मेरा मानना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सीधे मतदाताओं से कराया जाना चाहिए। अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को सुनवाई है। हमें कोर्ट पर पूरा भरोसा है। - प्रताप सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed