फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP, Congress no road map for development

भाजपा, कांग्रेस के पास विकास का रोड मैप नहीं

Mon, 14 Dec 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)। Updated Mon, 14 Dec 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
BJP, Congress no road map for development

उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व विधायक डा. नारायण सिंह जंतवाल ने पहाड़ का समुचित विकास न होने के लिए भाजपा और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की गलत नीतियों के चलते अलग राज्य बनने के बाद भी पहाड़ के लोगों को मूलभूत सुविधाएं नसीब नहीं हुई है जिसके चलते पहाड़ से तेजी से पलायन हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार राज्य के विकास के लिए ठोस रोड मैप तैयार करती तो पलायन पर रोक लगाने के साथ साथ लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी मिल जाती।

विज्ञापन


रविवार को डा. जंतवाल यहां मल्लीताल में उक्रांद की विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पहाड़ से बढ़ते पलायन पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पलायन के चलते तराई भाबर में जनसंख्या का दबाव तेजी से बढ़ रहा है जिसके कारण वहां संसाधनों का जबरदस्त दोहन हो रहा है। उन्होंने पलायन बढ़ने के लिए कांग्रेस और भाजपा को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद सत्ता में आई कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने राज्य की जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर अपने हितों को पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उक्रांद ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो उत्तराखंड की समस्याओं और लोगों की जरूरतों की अच्छी समझ रखती है। उन्होंने लोगों से उक्रांद की मजबूती के लिए आगे आने का आह्वान किया। विचार गोष्ठी को डा. महेंद्र सिंह राणा, डा. सतपाल बिष्ट, हरीश अधिकारी, कमलेश रावत, रघुवीर जंतवाल, हरीश बिष्ट, भुवन पांडे आदि ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed