{"_id":"61f2d1af425af9682b714b43","slug":"bjp-again-fielded-rautela-in-the-battle-of-haldwani-haldwani-news-hld4520503108","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने हल्द्वानी के रण में फिर रौतेला को उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने हल्द्वानी के रण में फिर रौतेला को उतारा
विज्ञापन
हल्द्वानी। भाजपा ने हल्द्वानी के रण में दूसरी मेयर जोगेंद्र रौतेला को मैदान में उतारा है, जबकि लालकुआं के दुर्ग पर जीत की पताका फहराने की जिम्मेदारी जिला पंचायत चुनाव में शानदार जीत हासिल करने वाले मोहन सिंह बिष्ट को दी गई है।
जोगेंद्र रौतेला को हल्द्वानी सीट का प्रमुख दावेदार माना जा रहा था। पूर्व में पार्षद होना और मेयर पद पर लगातार दो बार विजयी होना, पिछले विधानसभा चुनाव में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश को कड़ी टक्कर देना, सहज व्यक्तित्व जैसी बातें उनके पक्ष में गईं। इसके अलावा पार्टी के सामने दूसरा कोई अन्य विकल्प भी न मिलने की बात कही जा रही थी। यहां पर प्रधानमंत्री जनसभा कर चुके हैं, ऐसे में कही न कहीं भाजपा पर जीत का और दबाव होगा। जिला पंचायत सदस्य मोहन सिंह बिष्ट ने 14 जनवरी को भाजपा में वापसी की थी, उस समय ही चर्चा थी कि उन्हें लालकुआं से टिकट मिल सकता है। अब उनके सामने भाजपा की लालकुआं सीट पर जीत का सिलसिला बनाए रखने की चुनौती होगी।
पहले से तैयारी कर ली थी
हल्द्वानी। रौतेला की तैयारी से लग रहा था कि उन्हें टिकट मिलने का पूरा विश्वास था। उन्होंने नामांकन से जुड़ी तैयारी पहले कर ली थी। बुधवार रात जैसे ही टिकट फाइनल हुआ बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने नामांकन करा लिया जबकि इस सीट पर कई दावेदार थे।
विज्ञापन
नामांकन से पहले पार्टी कार्यालय पहुंचे
हल्द्वानी। मेयर जोगेंद्र रौतेला नामांकन कराने से पहले भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि उनके सहयोग और जनता के आशीर्वाद से पार्षद, मेयर आदि बन चुके हैं। अब पार्टी ने पुन: प्रत्याशी बनाया है। इससे पूर्व पार्टी कार्यालय में रौतेला का स्वागत हुआ। इस दौरान आतिशबाजी भी हुई। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत आदि मौजूद थे।
हल्द्वानी का और विकास करने के लिए विधानसभा जाना चाहता हूं: रौतेला
हल्द्वानी। मेयर जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि स्मार्ट सिटी की कल्पना भाजपा करती है, उस कल्पना को चरितार्थ करने, हल्द्वानी का और विकास करने लिए विधानसभा जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्द्वानी के विकास के लिए दो हजार करोड़ रुपये दिए हैं। भाजपा की सरकार और प्रतिनिधि उस पैसे का ईमानदारी से उपयोग करें, ऐसा आशीर्वाद लोग देंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीति सबका साथ, साथ विकास की रही है।