फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Birla School of winning team

धूमधाम से मना बिड़ला स्कूल का वार्षिकोत्सव 

Mon, 24 Oct 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Mon, 24 Oct 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Birla School of winning team
बिड़ला स्कूल की विजेता टीम - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल। बिड़ला विद्या मंदिर का 69वां वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने एक ओर जहां जिमनास्टिक, कराटे, योग के माध्यम से अपनी शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए देश विभिन्न संस्कृतियों की झलक पेश की। मुख्य अतिथि पटना हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एवं विद्यालय के पूर्व छात्र रहे बीएन सिन्हा ने कहा कि बच्चों के चरित्र निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। 

विज्ञापन


इससे पूर्व प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि समेत सभी अन्य अतिथियों व अभिभावकों का स्वागत कर वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इसके तहत टैगोर हाउस को प्रथम व पंत हाउस को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर शील्ड दी गई।
विज्ञापन


इसके अलावा वर्ष 2016 के कक्षा 12वीं के मेधावी छात्रों शिखर श्रीवास्तव, सार्थक गुप्ता, रोबिन को भी पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने विभिन्न विषयों पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। शाम को तीन बजे बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक सरिता आर्या, समाजसेवी मारुति नंदन साह, ईशा साह आदि थे। आयोजन को सफल बनाने में पीआरएस किरौला, लीला सिंह बिष्ट, सीकेएस गड़िया, ललित आर्या, सतीश पांडे, ललित शर्मा, राकेश मोलासी, बीएस बिष्ट, एएन मिश्रा, जतिन ग्रोवर आदि ने योगदान दिया। संचालन वीएस राणा, संजय कुमार गुप्ता व आरएस पंत ने किया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed