फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bird Festival

विशेषज्ञों और बच्चों ने देखा पक्षियों का संसार

Fri, 06 Feb 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Updated Fri, 06 Feb 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
Bird Festival

स्प्रिंग बर्ड फेस्टिवल के दूसरे दिन पक्षी प्रेमियों और करीब 400 स्कूली बच्चों ने पक्षी अवलोकन का भरपूर आनंद लिया। इसमें 11 नेचर ट्रेल और दो कार्बेट हैरिटेल ट्रेल पर पक्षी अवलोकन किया गया। इससे पहले मुख्य वन संरक्षक ईको टूरिज्म राजीव भरतरी और डीएफओ रामनगर डिवीजन कहकशां नसीम ने सुबह सात बजे पवलगढ़, क्यारी, सीताबनी नेचर ट्रेलों में अलग-अलग स्थानों से आए पक्षी प्रेमियों, स्कूली बच्चों को विशेषज्ञों के साथ पक्षी अवलोकन के लिए रवाना किया।

विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी कोआर्डिनेटर ललित जोशी ने बताया कि कालाढूंगी में तीन नेचर ट्रेल, रामनगर मोहान, चूनाखान, बेलपोखरा और रिंगौड़ा में ग्वालियर से सिंधिया कन्या विद्यालय तो देहरादून के वैलहम कालेज के बच्चों ने भ्रमण किया। वहीं कार्बेट हैरिटेल पर पद्मश्री टॉम अल्टर के साथ प्रमुख सचिव वन रणवीर सिंह ने इस ट्रेल का नेतृत्व किया। इस ट्रेल में प्रमुख छायाकार अनूप साह एवं इतिहासकार शेखर पाठक भी साथ थे।
विज्ञापन


इस दौरान पक्षी अवलोकन विशेषज्ञ जेएस बिष्ट, मोनिका कौशिक, संजय सौंधी, गजाला साहब्बुदीन, डीएस नेगी, आशीष कोठारी, राजेश भट्ट, विक्रम ग्रेवाल आदि पक्षी विशेषज्ञों के साथ ही मुख्य वन संरक्षक धनंजय मोहन, प्रभागीय वनाधिकारी कालागढ़ कोकोरोसो आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वनक्षेत्राधिकारी कोआर्डिनेटर ललित जोशी ने बताया कि शुक्रवार को सात बजे से नेचर ट्रेलों में पक्षी अवलोकन कार्य एवं चूनाखान में पक्षी अवलोकन से संबंधित वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा शाम 5:30 बजे पद्म विभूषण से सम्मानित डा. सोनल मान सिंह द्वारा प्रस्तुति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed