फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bird count was conducted in Nandhaur and Jyolikot on Birds Count Day.

Nainital News: बर्ड्स कांउट-डे पर नंधौर और ज्योलीकोट में पक्षी गणना की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Bird count was conducted in Nandhaur and Jyolikot on Birds Count Day.
गौलापार/ज्योलीकोट। उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड, उत्तराखंड वन विभाग एवं देववाणी परोपकार मिशन हरिद्वार की ओर से बर्ड्स कांउट-डे पर नंधौर वन्य जीव अभ्यारण में पक्षियों की गणना की गई। गणना में मेरुल, ओलियोल, इंडियन रोलर, लेसर फीस, ईगल, जंगल ऑउल सहित लगभग 80 प्रजातियों का अवलोकन किया गया। यहां नेचर गाइड दीपक चौसली के नेतृत्व में दीपेश मेहरा, प्रकाश पांडे, वन विभाग से प्रियंका पुंडीर, बीना राठौर, यशपाल गोनिया, रेंज ऑफिसर एलएस मार्तोलिया, देववाणी परोपकार मिशन के अध्यक्ष ईश्वर सुयाल आदि शामिल थे। नैैनीताल जिले के ज्योलीकोट व समीपवर्ती क्षेत्रों में हुए दो दिवसीय पक्षी गणना कार्यक्रम में वन अनुसंधान रेंज के अनुसंधान सहायक योगेश त्रिपाठी व सहयोगियों ने प्रतिभाग किया। क्षेत्र के भुजियाघाट, ज्योलीकोट, वन अनुसंधान केंद्र गाजा, पटवाडांगर, हिमालयन बॉटनिकल गार्डन आदि स्थलों पर पक्षी गणना कर चेक लिस्ट तैयार की गई। टीम की ओर से ग्रे हेडेड वुडपेकर, रेड व्हिसकेरेड बुलबुल, ग्रेटर फ्लेम बैक, ग्रे हेडेड वार्बलर, रेड बिल्ड लोथरिक्स, ग्रेट बर्बेट, ब्लैक फेस वार्बलर, ब्लैक थोर्टेड टिट, रुफॉस बेलीड निलतावा आदि महत्वपूर्ण पक्षियों की प्रजातियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed