फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bill is not for women but for delimitation: Rawat

विधेयक महिलाओं का नहीं परिसीमन का : रावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Bill is not for women but for delimitation: Rawat
नैनीताल। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि महिला विधेयक मामले में भाजपा का झूठ अब सभी सीमाएं लांघ चुका है। राज्य अतिथि गृह में हुई प्रेस वार्ता में रावत ने कहा कि भाजपा का विधेयक महिलाओं का नहीं वरन परिसीमन का विधेयक है। परिसीमन को लेकर उत्तराखंड समेत 22 राज्यों के सवाल हैं जहां जनसंख्या के साथ-साथ क्षेत्रफल को भी शामिल करने की मांग रखी गई है। संघीय व्यवस्था में राज्यों की बात की अनदेखी नहीं की जा सकती। मोदी जी खुले दिल से राज्यों से बात करें फिर विधेयक लाएं। कहा कि भाजपा ईमानदार है तो 543 लोकसभा की संख्या में से एक तिहाई सीट महिलाओं के लिए आरक्षित कर दें। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश एवं पंजाब से शुरुआत करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही वर्ष 2010 में राज्यसभा में विधेयक पारित कर दिया था। कहा कि बंगाल में ममता के प्रति रुझान है, कांग्रेस भी बढ़त बनाएगी। भाजपा वहां सौ फीसदी पराजित होगी। इस मौके पर धीरज बिष्ट, राजेंद्र व्यास, अनुपम कबड्वाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed