फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   bike-riding miscreants snatched the gold chain from the neck of an elderly woman in haldwani

Uk: बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के गले से लूटी सोने की चेन, सरेशाम वारदात को दिया अंजाम

Sat, 09 May 2026 10:03 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 09 May 2026 10:03 AM IST
सार

हल्द्वानी में बाइक सवार बदमाशों ने सरेशाम महिला के गले से 3.5 तोले की सोने की चेन लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
bike-riding miscreants snatched the gold chain from the neck of an elderly woman in haldwani
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में बाइक सवार बदमाशों ने सरेशाम चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। बदमाश महिला के गले से 3.5 तोले की सोने की चेन लेकर भाग गए। घटना का पता चलते ही आनन-फानन सीओ सिटी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस टीमों को बदमाशों की धरपकड़ में लगाया।

विज्ञापन

पॉलीशीट निवासी 60 वर्षीय नीता साह शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे मुखानी नहर कवरिंग रोड पर टहल कर रही थीं। तभी जगदंबा बैंक्वेट हॉल के पास बाइक सवार बदमाशों पीछे से आए। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही बदमाश उनके गले से सोने की चेन लेकर भाग गए। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। दोनों बाइक सवार बदमाश हेलमेट पहनकर आए थे। वे महिला का दुपट्टा भी ले गए।

विज्ञापन

पहले भी हो चुकी हैं महिलाओं से लूट

शहर में चेन स्चैचिंग की घटनाएं पूर्व में भी होती रही हैं। करीब दो महीने पहले बाइक सवार बदमाशों ने पीपलपोखरा में वृद्धा से पता पूछने के बहाने मंगलसूत्र झपट लिया था। इसके साथ ही बिठौरिया में दुकान में बैठी महिला से भी मंगलसूत्र लूट की घटना हुई थी। इनमें से पुलिस ने पीपलपोखरा वाली घटना का खुलासा कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश दोनहरिया की ओर से आए थे और मुखानी की ओर भागे हैं। उनकी धरपकड़ को पुलिस टीमें लगी हैं। सीमा क्षेत्रों में भी पुलिस को अलर्ट किया गया है। - अमित कुमार सैनी, सीओ सिटी


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed