{"_id":"583c8bb54f1c1b9345de5a25","slug":"bike-rider-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के आरोपी बाइक सवार पर केस दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के आरोपी बाइक सवार पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Tue, 29 Nov 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली प्रधानाचार्या की बेटी ने एक युवक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें कि शनिवार सुबह इंद्रा कॉलोनी निवासी रानी सागर प्रधानाचार्या अपनी स्कूटी (यूके 04 आर 8558) से अपने प्राथमिक विद्यालय उदयपुरी जा रहीं थी। रास्ते में एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। अब मामले में मृतका की बेटी नीतिका ने शिवलालपुर निवासी रेहान पुत्र जाकिर हुसैन के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाइक सवार के खिलाफ धारा 279, 304क के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो हादसे के आरोपी बाइक सवार पर केस दर्ज
विज्ञापन