फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bike falls into ditch, home guard dies, another injured

Nainital News: खाई में गिरी बाइक, होमगार्ड की मौत, दूसरा घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bike falls into ditch, home guard dies, another injured
होमगार्ड दीपक पनेरू।
भीमताल (नैनीताल)। हल्द्वानी से लौट रहे होमगार्ड की बाइक खाई में गिर गई। हादसे में एक होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

डालकन्या खनस्यू निवासी होमगार्ड दीपक पनेरू (35) पुत्र त्रिलोचन पनेरू और करायल खनस्यू निवासी मदन चंद्र बहुगुणा (26) पुत्र उर्बादत्त बहुगुणा बृहस्पतिवार सुबह हल्द्वानी गए थे। शाम को वे हल्द्वानी से बाइक से लौट रहे थे। रात नौ बजे उनकी बाइक 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में होमगार्ड की मौके पर मौत हो गई जबकि साथी होमगार्ड घायल हो गया। उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

खनस्यू थानाध्यक्ष भुवन सिंह राणा ने बताया कि दीपक और मदन दुघर्टना एवं बचाव दल संबंधी मैपिंग एप की कार्यशाला से लौट रहे थे। दीपक बाइक चला रहा था। अनियंत्रित होने पर वह बाइक समेत खाई में जा गिरा, जबकि पीछे बैठा मदन छटककर सड़क पर गिर गया। बाइक के खाई में गिरने की सूचना वाहन चालकों की ओर से पुलिस को दी गई। लोगों की मदद से पुलिस ने गहरी खाई में गिरे दीपक को रेस्क्यू कर सड़क पर लाई। दोनों को ओखलकांडा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दीपक पनेरू को मृत घोषित किया। वहीं मदन को गंभीर चोट के चलते हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों होमगार्ड के जवान हैं। दीपक खनस्यू थाने में तैनात था। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इधर, सीओ नितिन लोहानी ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया है। घायल को हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती किया है।


जनप्रतिनिधियों ने बदहाल सड़क को ठहराया जिम्मेदार

खनस्यू क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि गोस्वामी ने बासौटीया के पास हुए सड़क हादसे के लिए बदहाल सड़क को जिम्मेदार ठहराया है। गोस्वामी ने कहा कि सड़क किनारे अगर पैरापिट और डामरीकरण होता तो शायद हादसा नहीं होता। कहा कि दीपक पनेरू बेहद मिलनसार होने के साथ ग्रामीणों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करते थे। बृहस्पतिवार रात सड़क हादसे के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए मृतक की पत्नी को नौकरी और आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
फोटो कैप्सन- 01बीटीएल01-02पी

मृतक होमगार्ड बृहस्पतिवार को हल्द्वानी नगर निगम में आयोजित कार्यशाला से घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक के खाई में गिरने से उसकी मौत हो गई। मृतक को बीमा इंश्योरेंस के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी और पत्नी को नौकरी पर रखा जाएगा। -ललित मोहन जोशी, मंडलीय कमांडेंट होमगार्ड।



गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

भीमताल (नैनीताल)। डालकन्या निवासी होमगार्ड दीपक पनेरू का स्थानीय घाट में अंतिम संस्कार किया गया। छोटे भाई उमेश पनेरू और चचेरे भाई कमल पनेरू ने चिता को मुखाग्नि दी। विधायक राम सिंह कैड़ा ने अंतिम संस्कार में पहुंचकर होमगार्ड को श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिजनों को सांत्वना दी। कैड़ा ने मुख्यमंत्री से वार्ता कर मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता और पत्नी को नौकरी देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed