{"_id":"656a3bf1d84c4afe480bd544","slug":"bike-falls-after-hitting-divider-youth-dies-ramnagar-news-c-8-1-hld1005-269506-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramnagar Accident: रामनगर में डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramnagar Accident: रामनगर में डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत
Sat, 02 Dec 2023 03:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 03:23 PM IST
सार
रामनगर में एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई है। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामनगर बाजार से गोजनी जा रहे युवक की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रामनगर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
33 वर्षीय विनय पाल सिंह मेहरा पुत्र लक्ष्मण सिंह गोजानी का रहने वाला था। शुक्रवार रात 8 बजे वह बाइक से रामनगर बाजार से अपने घर जा रहा था। चोरपानी के निकट उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। उसका सिर डिवाइडर पर लगा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल रामनगर के निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव रामनगर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही परिजनों को सूचित कर दिया है। मृतक तीन भाइयों में छोटा था और अविवाहित था। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मृतक की बाइक डिवाइडर से टकराने से मौत हुई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन