फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bihar Cabinet Minister Neeraj Singh visited Baba Neeb Karori

Nainital News: बिहार के कैबिनेट मंत्री नीरज सिंह ने बाबा नीब करौरी के दर्शन किए

Sat, 26 Oct 2024 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 26 Oct 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bihar Cabinet Minister Neeraj Singh visited Baba Neeb Karori
बिहार के केबिना मंत्री नीरज सिंह के नैनीताल आगमन पर विधायक सरिता आर्या ने किया स्वागत।
नैनीताल। बिहार सरकार में जल एवं लघु सिंचाई मंत्री नीरज सिंह उर्फ बबलू इन दिनों नैनीताल में है। वह पत्नी पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं बिहार की प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नूतन समेत परिजनों के साथ यहां पहुंचे हैं। क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या ने राज्य अतिथि गृह पहुंचकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

अमर उजाला से हुई मुलाकात में बिहार के कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से उन्हें हर घर नल हल घर जल को साकार करने का कार्य दिया गया है। बिहार में योजना के तहत शुद्ध जल दिया जा रहा है, इसके लिए प्यूरीफायर लगाए जा रहे हैं। अगले वर्ष जून तक अभियान को पूरा कर लिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और भाजपा का गठजोड़ अब अमिट हो गया है।
विज्ञापन

सिने अभिनेता स्व. सुशांत राजपूत के बड़े भाई नीरज ने बताया कि शनिवार को उन्होंने कैंची में बाबा नीब करौरी और अल्मोड़ा के चितई में न्याय के देवता गोल्ज्यू के दर्शन किए। रविवार को वह रामनगर में काॅर्बेट नेशनल पार्क घूमने जाएंगे। उनके साथ उनके सीईओ मुरारी चौधरी एवं अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed