फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Big police stations in Kumaon will get two vehicles each.

Nainital News: कुमाऊं में बड़े थानों को मिलेंगी दो-दो गाड़ियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Big police stations in Kumaon will get two vehicles each.
हल्द्वानी। कुमाऊं के बड़े थानों में एक-एक गश्ती वाहन और बढ़ाए जाएंगे। ऐसा रात के समय पूरे क्षेत्र में गश्त कर अपराध रोकने की योजना के तहत किया जा रहा है। नैनीताल जिले के तीन थानों में एक-एक अतिरिक्त गाड़ी दे भी दी गई हैं। बाकी जिलों में थाना क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति का सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन


बीते दिनों हल्द्वानी आए डीजीपी अभिनव कुमार से व्यापारियों व अन्य लोगों ने क्षेत्र में रात में बढ़ रही अपराधी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की थी। इसके बाद डीजीपी ने सभी जिलों के एसएसपी को भौगोलिक सर्वे और अपराध ग्राफ की रिपोर्ट तैयार करने को कहा था। इसी से तय होगा कि कहां अतिरिक्त वाहन दिया जाए। नैनीताल जिले में पुलिस लाइन के जरिये हल्द्वानी की कोतवाली की टीपीनगर चौकी, मुखानी और काठगोदाम थानों को ये गाड़ियां उपलब्ध करा दी गई हैं। इन अतिरिक्त वाहनों में महिला पुलिसकर्मी तैनात करने की भी योजना है। इसके अलावा जिले के बाकी थाना क्षेत्रों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन



हल्द्वानी के तीन थानों को गाड़ियां मिल चुकी हैं। बाकी थानों में भी वहां की जरूरत के आधार पर व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। -पीएन मीणा, एसएसपी नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed