फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bhujiaghat: Scooty rider swept away in the strong current of water, life saved by rescue

भुजियाघाट : पानी के तेज बहाव में बहे स्कूटी सवार, रेस्क्यू कर बचाई जान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bhujiaghat: Scooty rider swept away in the strong current of water, life saved by rescue
हल्द्वानी। भीमताल-काठगोदाम मार्ग पर भुजियाघाट के समीप मुख्य मार्ग पर आया पानी का सैलाब स्कूटी सवार दो युवकों को खाई में बहा ले गया। काठगोदाम थाना पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सकुशल रेस्क्यू किया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को एसटीएच भेजा गया है।
विज्ञापन

नैनीताल के तल्लीताल निवासी अरुण कुमार (24) पुत्र राकेश कुमार और अभिजीत तिवारी (24) पुत्र स्व. कैलाश तिवारी रविवार शाम स्कूटी से घर लौट रहे थे। भारी बारिश के कारण भुजियाघाट के पास गधेरे का पानी सड़क पर बह रहा था। खतरे को भांपते हुए वाहन चालकों ने सड़क के दोनों छोर पर वाहन खड़े कर दिए। अरुण और अभिजीत ने पानी के बीच से स्कूटी निकालने की कोशिश की। पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर दोनों वाहन सहित खाई में चले गए। इससे वहां मौजूद लोगों की चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों के साथ पुलिस भी तेज बारिश की परवाह किए बगैर रेस्क्यू के लिए रस्सियों के सहारे खाई में उतरी। शाम साढ़े पांच बजे के करीब टीम अरुण को स्ट्रेचर पर लादकर ऊपर लाई, यहां से उसे एसटीएच भेजा गया। करीब आधे घंटे बाद टीम ने अभिजीत को ढूंढा और रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा। यहां उनकी हालत गंभीर बनी थी।
विज्ञापन


...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed