{"_id":"571fba484f1c1b0a61a9163e","slug":"bhowali-three-cars-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवाली में तीन कारें जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवाली में तीन कारें जलीं
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भवाली (नैनीताल)।
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
भवाली में जल कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवाली (नैनीताल)। मंगलवार को भवाली-सेनिटोरियम रोड से सटी पहाड़ी में लगी आग देर शाम वन विभाग के विश्राम गृह तक आ पहुंची। इसी बीच विश्राम गृह के गैराज में खड़ी तीन कारें भी आग की भेंट चढ़ गईं। इससे विश्राम गृह कर्मियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
बताते चलें कि मंगलवार की दोपहर में कोतवाली के पीछे की ओर से जंगल में आग भड़क गई जो देर शाम तक पहाड़ी के ऊपर स्थित वन विभाग के विश्राम गृह तक जा पहुंची। इस दौरान वन कर्मियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें भी घंटों तक इसमें सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
इसी बीच आग की लपटें विश्राम गृह के गैराज तक जा पहुंची। जिससे गैराज में खड़ी ऑल्टो, सूमो और एंबेसडर गाड़ियों को खासा नुकसान पहुंचा। खबर लिखे जाने तक वन कर्मी आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन