{"_id":"657dfc6f28051ef9c308dc4a","slug":"bhimtal-bypass-widening-file-increased-by-one-step-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-2127-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: भीमताल बाईपास चौड़ीकरण की फाइल एक कदम बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: भीमताल बाईपास चौड़ीकरण की फाइल एक कदम बढ़ी
Sun, 17 Dec 2023 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 17 Dec 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
भीमताल (नैनीताल)। भवाली लोक निर्माण विभाग ने भीमताल बाईपास चौड़ीकरण के लिए 7.95 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। बाईपास चौड़ीकरण होने से जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा मिलेगा। साथ ही पर्यटन कारोबारियों को भी लाभ मिलेगा।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता मोहन तिवारी का कहना है कि भीमताल बाईपास पर जाम की समस्या बनी रहती है। जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए विधायक राम सिंह कैड़ा और लोनिवि सचिव पंकज पांडे की ओर से प्रस्ताव तैयार कर शासन भेजने के निर्देश दिए थे। कहा कि शासन से धनराशि स्वीकृत होते ही बाईपास चौड़ीकरण का काम शुरू किया जाएगा। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि बाईपास चौड़ीकरण से जाम की समस्या से निजात मिलेगी।