फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Accident: बस के परखचे उड़ गए...इधर-उधर बिखरे नजर आए लोग, देवदूत बने स्थानीय लोग; ऐसे घायलों को निकाल लाए बाहर

Thu, 26 Dec 2024 10:38 AM IST
हीरा मेहरा हरीश चंद्र पांडे, संवाद
हरीश चंद्र पांडे, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 26 Dec 2024 10:38 AM IST
सार

आमडाली के पास बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में बच्चे समेत चार की मौत हो गई। जबकि 26 यात्री घायल हो गए। बस गहरी खाई में गिरने के बाद घायलों के लिए भीमताल के लोग देवदूत बनकर पहुंचे और एक-दूसरे का हाथ थाम चेन बनाते हुए घायलों को सड़क तक ले गए।

विज्ञापन
Bhimtal Bus Accident: people held each other hands and formed a chain and took injured from ditch to road
एक-दूसरे का हाथ थाम बनाई चेन और घायलों को निकाल लाए खाई से बाहर - फोटो : अमर उजाला

आमडाली के पास बस गहरी खाई में गिरने के बाद घायलों के लिए भीमताल के लोग देवदूत बनकर पहुंचे। उन्हें गहरी खाई से निकालने में अपनी सारी तिकड़म लगाईं। रस्सी छोटी पड़ी तो एक-दूसरे का हाथ थाम चेन बनाते हुए घायलों को सड़क तक ले गए।


 

Bhimtal Bus Accident: people held each other hands and formed a chain and took injured from ditch to road
बस हादसे में घायल यात्री खाई में पड़े हुए - फोटो : अमर उजाला

150 फुट खाई में गिरने के बाद बस में सवार चीखपुकार मच गई। बस के गिरते ही स्थानीय लोग और बाद में भीमताल पुलिस वहां पहुंच गई। स्ट्रेचर नहीं मिल पाने से घायल एक घंटे तक खाई में ही पड़े रहे। तब लोगों ने रस्सी का इंतजाम किया, मगर खाई गहरी होने के कारण वह भी छोटी पड़ गई। ऐसे में मफलर और शॉल भी बांधी, मगर मंजिल तक पहुंचना तब भी संभव नहीं हो पाया। तब स्थानीय लोगों ने घायलों को बचाने के लिए आपस में ही हाथ पकड़कर एक चेन बनाते हुए उन्हें खाई से बाहर निकाला। इस दौरान इनमें से कुछ मददगार खुद भी गिरकर चोटिल हुए।वे लुढ़कते रहे, मगर उन्हें चिंता थी सामने पड़े जख्मी और चीखते-चिल्लाते लोगों को बचाने की। भीमताल थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने भी अपनी टीम के साथ इस काम में एकजुटता दिखाई। दो घंटे के रेस्क्यू में कड़ी मशक्कत से घायलों को बाहर निकाला और भीमताल सीएचसी पहुंचाया।
 

Bhimtal Bus Accident: people held each other hands and formed a chain and took injured from ditch to road
भीमताल सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

घायलों के लिए पानी की व्यवस्था भी स्थानीय लोगों की ओर से की गई। घायलों के परिजनों ने भी स्थानीय लोगों का आभार जताया। घायलों को बचाने वालों में मनोज भट्ट, शरद पांडे, विनीत जोशी, मोहित पडियार, अरुण कांडपाल, रवि कुमार, जीवन आर्य, गौतम मटियाली, नीरज रैकुनी, त्रिलोक बोहरा, अक्षय कुमार, कमल देवका, पूरन जोशी, दिनेश सांगूड़ी, कुंदन चिलवाल, पंकज जोशी आदि शामिल रहे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhimtal Bus Accident: people held each other hands and formed a chain and took injured from ditch to road
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने स्थानीय लोगों के प्रयासों को सराहा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस हादसे के बाद स्थानीय लोगों की ओर से चलाए गए रेस्क्यू अभियान और पुलिस-प्रशासन को दिए सहयोग की सराहना की है। सीएम धामी ने एक्स (ट्विटर) पर ट्वीट किया कि भीमताल में हुई सड़क दुर्घटना के मुश्किल समय में पुलिस और एसडीआरएफ की मदद के लिए स्थानीय नागरिकों का साथ आना यह दर्शाता है कि मुसीबत के समय में प्रदेश के लोग एक-दूसरे की मदद करने के लिए हमेशा तैयार हैं। सीएम ने लिखा है कि आप सभी स्थानीय लोगों का हृदय से आभार। आप सभी की सहायता से समय पर सभी काे रेस्क्यू किया जा सका।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed