फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bhimtal Bus Accident: Neha Pant injured in Bhimtal bus accident was airlifted

भीमताल बस हादसे में एक और मौत: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई पांच, दो को किया एयरलिफ्ट; एम्स ऋषिकेश में होगा इलाज

Thu, 26 Dec 2024 10:55 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 26 Dec 2024 10:55 AM IST
सार

भीमताल बस हादसे में घायल हुई पिथौरागढ़ नर्सिंग कॉलेज की छात्रा दीक्षा (20) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। हादसे में मारने वालों की संख्या अब पांच हो गई है। वहीं, दो गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर किया गया।

विज्ञापन
Bhimtal Bus Accident: Neha Pant injured in Bhimtal bus accident was airlifted
भीमताल बस हादसे में घायल नेहा को किया गया एयरलिफ्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल के भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर आमडाली के पास एक रोडवेज बस 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। एक कार को बचाने के प्रयास में यह दर्दनाक हादसा हुआ। आमडाली में हुई बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल नेहा पंत और मनीष को बृहस्पतिवार को गौलापार हेलीपैड से एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर किया गया। वहीं हादसे में घायल हुई पिथौरागढ़ नर्सिंग कॉलेज की एक छात्रा दीक्षा (20) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। हादसे में मारने वालों की संख्या अब पांच हो गई है। 

विज्ञापन


इस दौरान भारी लापरवाही देखने को मिली। करीब 9 बजे एयर एंबुलेंस गौलापार हेलीपैड पहुंची, इसके बाद घायल को एंबुलेंस से एयर एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया जिसमें लगभग 20 मिनट का समय लग गया। इस दौरान एयर एंबुलेंस का पायलट मौके पर नहीं था। जिसके इंतजार में लगभग 10 मिनट की देरी और हो गई। पायलट के आने के बाद 9:30 बजे एयर एंबुलेंस घायल को लेकर ऋषिकेश के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed