फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bhawali depot employees declare strike from 8th

Nainital News: भवाली डिपो के कर्मचारियों का आठ से हड़ताल का ऐलान

Thu, 06 Jun 2024 05:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 06 Jun 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Bhawali depot employees declare strike from 8th
भवाली(नैनीताल)। भवाली डिपो के उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने बुधवार को बैठक कर आठ जून से हड़ताल करने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सहायक महाप्रबंधक कर्मचारियों की समस्याओं का निदान नहीं कर रहे हैं और उनका उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक में यूनियन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सहायक महाप्रबंधक निजी स्वार्थ के चलते परिवहन सेवाओं को प्रभावित कर रहे हैं जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान कर्मचारियों के आंदोलन से कैंची धाम के श्रद्धालुओं पर खासा असर पड़ेगा। वहीं दिल्ली, देहरादून, आगरा समेत अन्य स्थानों से आने वाली सीधी सवारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन वह उत्पीड़न के विरोध में हड़ताल करने को मजबूर हैं। शाखा मंत्री दिनेश दुम्का ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान न होने पर सहायक प्रबंधक को आंदोलन का नोटिस दिया है। समय रहते अगर वार्ता कर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सभी कर्मचारी आठ से हड़ताल पर चले जाएंगे। इधर सहायक प्रबंधक राजेश प्रसाद ने बताया कि हड़ताल के संबंध में यूनियन की ओर से कोई नोटिस नहीं मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed