फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bhargavi will fight the waves of the sea to win gold.

Nainital News: समुद्र की लहरों से लड़कर स्वर्ण जीतने जाएंगी भार्गवी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bhargavi will fight the waves of the sea to win gold.
हल्द्वानी। स्विमिंग पूल में तैराकी का जलवा दिखा चुकी भार्गव अब समुद्र की लहरों के बीच अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगी। पेंटाथलॉन की तीन राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में पांच स्वर्ण सहित नौ पदक जीत चुकीं भार्गवी सात दिसंबर से 14 दिसंबर तक दक्षिण अफ्रीका में होने वाली लेजर रन वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन




हल्द्वानी के लालडांठ निवासी भार्गवी रावत (15) कक्षा नौ की छात्रा हैं। शौकीया तौर पर तैराकी सीखने वाली भार्गवी यूनियन इंटरनेशनेल डी पेंटाथलॉन मॉडर्न (यूआईपीएम) की ओर से मॉसैल बे में होने वाली अंडर 15 की तीन इवेंट में प्रतिभाग करेंगी। वह बाईथले (दौड़ व तैराकी), ट्रायथले (दौड़, शूटिंग, तैराकी) और लेजर रन (दौड़, शूटिंग) प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। भार्गवी की माता मोनी रावत और पिता दीपक रावत टीचर हैं।
विज्ञापन


पिता दीपक रावत ने बताया कि वह भार्गवी को काशीपुर में प्रशिक्षण दिलवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में समुद्र और रेत में स्पर्धा होने जा रही है। इसके लिए वह गोवा में भार्गवी को विशेष ट्रेनिंग करावाएंगे जिससे जीत की राह आसान हो सके। भार्गवी का कहना है कि वह प्रतियोगिता में पूरी क्षमता से श्रेष्ठ प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




खेल दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया था पुरस्कृत

हल्द्वानी में हुए 38वें नेशनल गेम्स में भार्गवी ने पेंटाथलॉन की एकल स्पर्धा में दो कांस्य और युगल में दो रजत पदक जीते थे। उनकी इस उपलब्धि पर खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने 22 लाख रुपये देकर पुरस्कृत किया था। वह मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में अपने आयु वर्ग में दो साल नैनीताल जिले की टॉपर भी रह चुकी हैं।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed