{"_id":"69bedf64b2c5feace20e4f12","slug":"bhaagavat-katha-maanav-jeevan-ka-saar-sanket-ka-maadhyam-paindez-nainital-news-c-418-1-shld1006-4883-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत कथा मानव जीवन का सार समझने का माध्यम : पांडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत कथा मानव जीवन का सार समझने का माध्यम : पांडे
Sat, 21 Mar 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत धनियाकोट में शनिवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। महिलाओं ने कौशल्या नदी से देवी मंदिर तक पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा निकाली। कथावाचक भानु पांडे ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन का सार समझाने का माध्यम है। इसमें व्यक्ति को धर्म, कर्म और भक्ति का मार्ग बताया गया है। इस दौरान पंकज गिरी महाराज, मूर्ति महाराज, मदन सिंह जलाल, मोहन सिंह, पान सिंह, गोधन सिंह, नवीन सिंह, राजेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, राहुल सिंह मौजूद सिंह थे। इधर, रामगढ़ के दाणु देवता के पौराणिक मंदिर सतखोल में भी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुआ। कलश यात्रा में क्षेत्र की महिलाएं और ग्रामीण शामिल हुए।
विज्ञापन