फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Betalghat won the youth parliament competition

Nainital News: बेतालघाट ने मारी युवा संसद प्रतियोगिता में बाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Betalghat won the youth parliament competition
भीमताल डायट में आयोजित युवा संसद प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी अतिथियों के साथ। संवाद - फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बेतालघाट की छात्राओं ने अविश्वास प्रस्ताव, प्रश्नकाल और शून्यकाल के मंचन की बेहतर प्रस्तुति से जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय इंटर कॉलेज मोतीनगर हल्द्वानी दूसरे और पदमपुरी इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल में राजनीति विज्ञान उत्कृष्टता केंद्र के सहयोग से संविधान दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ डीईओ प्राथमिक हर्ष बहादुर चंद और डायट के प्रभारी प्राचार्य अतुल जोशी ने किया। प्रतियोगिता में पक्ष-विपक्ष में बंटे विद्यार्थियों ने संसद में होने वाली कार्रवाई की प्रस्तुति दी। विपक्ष में रहे विद्यार्थियों ने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण और मीडिया के गिरते स्तर पर पक्ष में बैठे विद्यार्थियों को घेरा। पक्ष के विद्यार्थियों ने विपक्ष पर विकास कार्यों को देखकर घबराहट में इस तरह के आरोप लगाने की बात कही।
विज्ञापन

डीईओ प्राथमिक हर्ष बहादुर चंद ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थी देश की सर्वोच्च संस्था की कार्यप्रणाली से परिचित होंगे। डायट प्राचार्य अतुल जोशी ने कहा कि यह प्रतियोगिता एक नई पहल है जो छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान उपलब्ध कराएगी। छात्रों को पता चलेगा कि देश का प्रजातंत्र कैसे काम करता है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजेश कुमार नगरकोटी ने राजनीति विज्ञान उत्कृष्टता केंद्र के कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के जिला समन्वयक नरेंद्र पंत ने प्रतियोगिता के नियम बताए। निर्णायक धीरेंद्र मिश्रा, सुभाष तिवारी, कुसुमलता वर्मा रहीं। संचालन सह जिला समन्वयक डॉ. सुरेश भट्ट और कौस्तुभानंद कर्नाटक ने किया। इस दौरान राजेश जोशी, रेखा तिवारी, डॉ. बालम सिंह रैक्वाल, मनोज चौधरी, ज्योतिर्मय मिश्र, मीना डंगवाल, विजेंद्र सिंह, अजय कुमार मिश्रा, मृत्युंजय सिंह, नीरज तिवारी, पूजा नेगी, आशा आर्या, कृष्णा आर्या आदि मौजूद रहे।

भीमताल डायट में युवा संसद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। संवाद

भीमताल डायट में युवा संसद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। संवाद- फोटो : BHIMTAL

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed