{"_id":"606cbaa98ebc3e76a36ebf6c","slug":"best-police-station-of-haldwani-kotwali-region-haldwani-news-hld420781312","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी कोतवाली प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी कोतवाली प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ थाना
विज्ञापन
हल्द्वानी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2020 के कार्यों की समीक्षा के बाद हल्द्वानी कोतवाली को एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजते हुए इसे प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया है। वहीं, डीजीपी ने इस उपलब्धि के लिए थाने की पूरी टीम को 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने थाने में आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि इससे पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन मिलता है। एसएसपी ने 2020 में तैनात थाना प्रभारी संजय कुमार, एसएसआई कैलाश नेगी, उपनिरीक्षक प्रताप सिंह नगरकोटी, मनवर सिंह, महिला उपनिरीक्षक दीपा जोशी, आरक्षी घनश्याम सिंह रौतेला, बंशीधर जोशी, भगवान सिंह सैलाल, गिरीश जोशी, हेड कांस्टेबल गणेश कुमार, तनुजा जोशी, सपना नेगी, आशा जोशी, आशा भाकुनी, मीरा, ललित रिखाड़ी, रश्मि साहू, हितेंद्र वर्मा, दिगंबर सनवाल, मोहन प्रकाश जोशी, विनोद राणा सहित पूरी टीम को एसएसपी ने सम्मानित किया।
रंगोली और फूलों से सजाया गया थाना
हल्द्वानी। सम्मान मिलने की खुशी में थाने को रंगोली और फूलों से सजाया गया। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ प्रमोद शाह, कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसओजी प्रभारी सुधीर कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी ने मिठाई भी बांटी।
विज्ञापन
98 फीसदी मुकदमे निपटे थे
हल्द्वानी। कोतवाली थाने में 2020 के दौरान 439 मुकदमे दर्ज हुए थे। इनमें लूट, वाहन चोरी के 98 प्रतिशत मुकदमों का पुलिस ने खुलासा किया था। महिला डेस्क, आगंतुक कक्ष के माध्यम से जनता की समस्याएं सुनीं गईं। 3352 शिकायतों का निस्तारण किया गया। कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर 375 लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया।
लॉकडाउन में 1475 परिवारों को भोजन
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान 1475 परिवारों, प्रवासी मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराया। 640 क्विंटल कच्चा राशन, 155 क्विंटल सब्जी, 650 लीटर दूध 375 जरूरतमंदों में दवाइयां बांटीं। थाने में नियुक्त कर्मचारियों की मदद से 55 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। 55 हजार लोगों को अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर उनके घर भेजने की व्यवस्था पुलिस ने कराई।