फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaun University Apply for B.Ed entrance exam by July 20

Kumaun University: बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए यहां करें आवेदन, 20 जुलाई तक है आखिरी मौका

Fri, 30 Jun 2023 07:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 30 Jun 2023 07:42 PM IST
सार

कुमाऊं विवि के कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक दिनेश चंद्रा ने बताया कि इन दिनों प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन मांगे जा रहे है।

विज्ञापन
Kumaun University Apply for B.Ed entrance exam by July 20
ऑनलाइन आवेदन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कुमाऊं विवि बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। विवि प्रशासन की ओर से प्रवेश परीक्षा की तिथि जारी की जा चुकी है। साथ ही इन दिनों विवि की ओर से परीक्षा के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


कुमाऊं विवि के कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक दिनेश चंद्रा ने बताया कि इन दिनों प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन मांगे जा रहे है। उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं कुमाऊं विवि की वेबसाइट www.kuntl.net के माध्यम से देख सकते हैं। कहा कि प्रवेश परीक्षा के लिए अंतिम तिथि 20 जुलाई तय की गई है।
विज्ञापन


साथ ही 30 जुलाई को बीएड प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित है। कुलसचिव चंद्रा ने कहा कि प्रवेश परीक्षा के आवेदन के लिए 1,310 रुपये ऑनलाइन माध्यम से शुल्क चुकाना होगा। कहा कि इच्छुक विद्यार्थी 20 जुलाई तक रात 11:59 बजे तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। चंद्रा ने कहा कि प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड किए जाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed