फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bed Course in Ku Nainital

Nainital News: चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड पाठ्यक्रम में इस वर्ष से शुरू होंगे प्रवेश

Tue, 27 Jun 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 27 Jun 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bed Course in Ku Nainital
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल सहित देश के 42 अन्य विश्वविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में आगामी शिक्षा सत्र 2023-24 से पायलट मोड में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड पाठ्यक्रम शुरू होगा। इसके लिए 19 जुलाई तक राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी व समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि के शिक्षाशास्त्र के संकायाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी ने बताया कि शिक्षण सत्र 2023-24 में प्रारंभ होने वाले इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए परीक्षा का दायित्व राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को सौंपा गया है। प्रवेश परीक्षा के लिए 19 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। यह परीक्षा हल्द्वानी, देहरादून तथा हरिद्वार में किया जाएगा। प्रो. जोशी ने कहा कि कुमाऊं विवि में प्रीपेटरी बीएड पाठ्यक्रम संचालित होगा जिसके अंतर्गत चार वर्षीय बीए, बीकॉम तथा बीएससी के साथ बीएड की उपाधि प्रदान की जाएगी। इस पाठ्यक्रम को उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed