{"_id":"0645276e1f9af75f5853b5b21ac22145","slug":"bed-colleges-allocate-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बीएड में कालेजों का आवंटन आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड में कालेजों का आवंटन आज
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Wed, 19 Aug 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
कुमाऊं विवि प्रशासन सत्र 2015-16 में बीएड में प्रवेश के लिए 19 अगस्त से अभ्यर्थियों को आनलाइन कालेज आवंटन करेगा, लेकिन शासन ने अब तक बीएड कालेजों के लिए शुल्क का निर्धारण नहीं किया है।
विज्ञापन
वर्तमान में कुमाऊं मंडल में 52 बीएड कालेजों में 4600 सीटें हैं। कुलसचिव प्रो. डीसी पांडे के मुताबिक अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर कालेजों के आवंटन 19 अगस्त से कर दिया जाएगा। आवंटित कालेजों में अभ्यर्थी 24 से 31 अगस्त तक शुल्क जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन