{"_id":"4101228b4c4a70e92c6fbc8b9e77f4b6","slug":"beans-rice-maggie-kiosks-hatwaa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमा चावल, मैगी के खोखे हटवाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमा चावल, मैगी के खोखे हटवाए
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
Updated Sun, 05 Apr 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन के आदेश के बाद हरकत में आए नगर पंचायत ने डांठ क्षेत्र में अतिक्रमण कर लगाए गए करीब आधा दर्जन राजमा चावल और मैगी के खोखे हटवा दिए हैं। नगर पंचायत के मुताबिक किसी भी स्थान पर अतिक्रमण कर खोखे लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि कुछ दिन पहले डांठ क्षेत्र के ही कुछ लोगों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर कहा था कि क्षेत्र में लगातार फड़ और खोखों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे झील का व्यू प्रभावित होने के साथ ही यहां पहुंचने वाले सैलानियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम दीपक रावत ने नगर पंचायत के कार्यवाहक ईओ को फड़ खोखे हटवाने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
शनिवार को नगर पंचायत ने डांठ क्षेत्र में लगाए गए आधा दर्जन से अधिक फड़ और खोखे हटवा दिए। बावजूद इसके अभी भी डांठ में कुछ फड़ खोखे लगे हुए हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर नगर पंचायत के कार्यवाहक ईओ पान सिंह बोहरा ने बताया कि पिकनिक स्पाट में कहीं भी फड़ खोखे लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि आदेश का पालन नहीं किया गया उन्होंने कहा कि यदि कोई जबरन फड़ खोखे लगाएगा तो उसके फड़ खोखे जब्त कर लिए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन