फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Be vigilant about your rights

अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Be vigilant about your rights
रामनगर (नैनीताल)। जीआईसी थारी में रविवार को आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजेंद्र जोशी ने जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की बात कही। साथ ही ऐसे शिविरों का लाभ उठाने की बात कही।
विज्ञापन

जिला जज ने कहा कि अनुसूचित जाति के बच्चों को सरकार की ओर से उच्च शिक्षा निशुल्क दी जाती है। अनुसूचित जनजाति के लोगों की जमीन को कोई भी व्यक्ति खरीद नहीं सकता है और न ही गिरवी रख सकता है। उनके बच्चों को रोजगार परख शिक्षा देनी चाहिए।
विज्ञापन

इससे पूर्व विधिक साक्षरता बहुउद्देशीय शिविर का जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजेंद्र जोशी, एडीजी मोनिका मित्तल, सचिव प्राधिकरण इमरान मोहम्मद खान और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रतनलाल ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। शिविर में महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रश्मि पंत, तहसीलदार पूनम पंत, सांई नशा मुक्ति केंद्र के संचालक दुष्यंत सिंह, जीवन शक्ति वली व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो महिलाओं को व्हील चेयर दिए गए
शिविर में जिला जज राजेंद्र जोशी की ओर से विमला देवी और गुड्डी देवी को व्हील चेयर, प्रीतम कौर को छड़ी, कलावती को बैसाखी और 13 लोगों को श्रवण यंत्र दिए गए। शिविर में समाज विभाग की ओर से वृद्धा पेंशन के 4, विधवा पेंशन के 3 आवेदन पत्र व विभिन्न पेंशनरों के 12 आवेदन भरवाए गए। श्रम विभाग ने 26 फार्म जमा कराए, स्वास्थ्य विभाग ने 72 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरित की गई। पूर्ति विभाग की ओर से 36 राशनकार्डों को ऑनलाइन किया गया। आयुष्मान के 86 लोगों के कार्ड ऑनलाइन किए गए और 22 आधार कार्ड बनवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed