{"_id":"89ebacc80998c4e7a7787129c0cc2f68","slug":"be-more-cautious-if-himoglobin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीमोग्लोबीन ज्यादा है तो हो जाएं सतर्क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीमोग्लोबीन ज्यादा है तो हो जाएं सतर्क
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Tue, 05 May 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खून की कमी को एनीमिया कहा जाता है, लेकिन अगर शरीर में ज्यादा हीमोग्लोबीन है तो भी सतर्क हो जाएं। यह भी एक बीमारी है। इसको नजरअंदाज करने से मुश्किल में पड़ सकते हैं।
सामान्य तौर पर पुरुष में हीमोग्लोबीन 15 से 16 और महिला में 12 से 15 मिलीग्राम तक ठीक माना जाता है। कई लोगों में हीमोग्लोबीन की मात्रा ज्यादा होती है और यह कई बार 17 से 22 मिलीग्राम तक पहुंच जाता है। डाक्टरों के अनुसार इसका मतलब शरीर में आक्सीजन की मात्रा कम होना है। शरीर में जब आक्सीजन कम होती है तो गुर्दे संकेत भेजते हैं, जिससे इरोथ्रिन पायोटिन नामक हारमोन बनता है और शरीर में हीमोग्लोबीन की मात्रा तेजी से बढ़ती है। इसे सेकेंडरी पाली साइकिनिया बीमारी कहते हैं।
मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डा. एसआर सक्सेना कहते हैं कि सीओपीडी एक सांस की बीमारी होती है, जिसके साथ हीमोग्लोबिन ज्यादा बढ़ने की बीमारी काफी देखने को मिलती है। बात अगर सिर्फ हीमोग्लोबीन ज्यादा होने की करें तो ऐसे सिर्फ महीने में एक-दो ही रोगी ही आते हैं। ऐसे लोगों को एक बार अपने फेफड़े की जांच भी करवानी चाहिए।
विज्ञापन
फेफड़े रोग विशेषज्ञ डा. गौरव सिंघल कहते हैं कि सामान्य तौर पर 80 एमएम आक्सीजन की मात्रा होनी चाहिए, लेकिन कई बार ज्यादा ऊंचाई पर रहने वाले लोग या सिगरेट पीने वाले या उस जगह पर रहना जहां चूल्हे का धुआं आदि ज्यादा होता है, उन लोगों में इस बीमारी के होने की आशंका ज्यादा होती है। वह कहते हैं कि सप्ताह में औसतन दो ऐसे रोगी आते हैं, जिनके इलाज के लिए कई बार खून भी निकालना पड़ता है। आक्सीजन भी देनी होती है। बीमारी के प्रति लापरवाही से हार्ट फेल होने जैसी दिक्कत सामने आ सकती है।