फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Be careful, this carelessness can be heavy

सावधान हो जाइए, यह लापरवाही पड़ सकती है भारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Be careful, this carelessness can be heavy
चौक बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़। इतनी भीड़ के बावजूद कई लोग नहीं लगा रहे मास्क। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। कोरोना के केस बढ़ रहे हैं लेकिन लोग हैं बेपरवाह नजर आ रहे हैं। कोविड गाइनलाइन का पालन नहीं हो रहा है। अधिकतर लोग तो मास्क तक ठीक से नहीं लगा रहे हैं। सामाजिक दूरी का भी किसी को ख्याल नहीं है। जांच के दौरान तक लोग एक दूसरे से सटे खड़े हैं। टोकने के बाद भी नहीं मान रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान की परेशानी को लोग भूल गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर में सार्वजनिक स्थलों में लोग कोरोना से बेपरवाह नजर आए। बस अड्डे पर कई लोगों ने न तो मास्क लगा रखा था न ही सामाजिक दूरी का पालन हो रहा है। बाजार की स्थिति तो डरा देनी वाली है। यहां खरीदारी करने आए लोगों में कोराना का जरा भी डर नजर नहीं आया। कोरोना के बढ़ते मामलों को गंभीरता से ले प्रशासन : व्यापारी
विज्ञापन

हल्द्वानी। शहर में कोविड नियमों का सख्ती से पालन नहीं किया जा रहा है। पूरे बाजार में अतिक्रमण है। इसे लेकर व्यापारी वर्ग परेशान है। व्यापारियों ने प्रशासन से कोविड के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा का कहना है कि प्रशासन को कोविड नियमों में ढील नहीं देनी चाहिए। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर का कहना है कि बाजारों में नियमित सैनिटाइजेशन, सामाजिक दूरी का पालन और मास्क अनिवार्य करने पर प्रशासन को जोर देना चाहिए। प्रदेश जीएसटी प्रभारी राजेश अग्रवाल का कहना है कि बाजारों को अतिक्रमण मुक्त किया जाना चाहिए। देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली का कहना है कि कोविड के मामले बढ़ने से व्यापारी वर्ग चिंतित है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मीडिया प्रभारी नवनीत राणा का कहना है कि बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा का कहना है कि भीड़भाड़ बढ़ने से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
रामनगर में 100 की जांच, एक पर्यटक संक्रमित
रामनगर (नैनीताल)। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को हल्दुआ बैरियर पर जिले में आने वाले 100 लोगों की रैपिड जांच की, जिसमें सिर्फ एक पर्यटक कोरोना संक्रमित मिला। कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि शुक्रवार को रैपिड टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव मिले पर्यटक दिल्ली निवासी को वापस भेज दिया गया है। एआरटीओ कार्यालय में आने वाले लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए।

नैनीताल में 500 पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग
नैनीताल। शुक्रवार को नैनीताल में प्रवेश से पहले पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। साथ ही पर्यटकों की रैंडम कोरोना जांच भी की गई।
तल्लीताल टोल चुंगी और बारापत्थर चैक पोस्ट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम दिल्ली, यूपी व अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग करती रही। दोनों जगहों पर मेडिकल टीम ने करीब 500 पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग कीं। बीडी पांडे अस्पताल के प्रभारी पीएमएस डॉ. आरके वर्मा ने बताया कि कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला। उन्होंने बताया कि में तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें दो महिलाएं और एक पुरुष हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed