फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Be careful if you are looking for a relationship on matrimonial sites

Matrimonial Sites: मैट्रिमोनियल साइट्स पर रिश्ता ढूंढ रहे हैं तो हो जाएं सावधान! पति-पत्नी में बढ़ रही कलह

Fri, 27 Oct 2023 11:26 AM IST
हीरा मेहरा रजनी मेहता, संवाद
रजनी मेहता, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 27 Oct 2023 11:26 AM IST
सार

मैट्रिमोनियल साइट्स (Matrimonial Sites) से हुई दोस्ती के बाद हुई शादियां अब पारिवारिक कलह का कारण बन रही हैं। जिससे जिले में महिला अपराधों में हर माह इजाफा हो रहा है। 

विज्ञापन
Be careful if you are looking for a relationship on matrimonial sites
सोशल साइट से हुई शादी नहीं निभा रही जिंदगी भर का साथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल साइट्स से हुई दोस्ती के बाद हुई शादियां अब पारिवारिक कलह का कारण बन रही हैं जिससे जिले में महिला अपराधों में हर माह इजाफा हो रहा है। बीते दस महीने में  500 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। सामने आए मामलों में अधिकतर शादियां सोशल साइट से हुई दोस्ती या रिश्तों से हुई हैं। अब पुलिस इन मामलो में सुलह की कोशिश के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अधिकतर मामले ससुराल में महिला के साथ मारपीट, शोषण और दहेज के लिए परेशान करने के हैं जिनमें काउंसलिंग होने के बाद 90 से अधिक मामलों में राजीनामा हो गया जबकि 20 से 25 मामलों में एफआईआर हो चुकी है।
विज्ञापन


बीते दस माह में 587 मामले पुलिस के समाधान केंद्र में सामने आए हैं जिनमें दोनों के बीच की गलतफहमियां और शादी से पहले के संबंधों को लेकर कलह हो रही है।  इनमें अधिकतर मामले जिले के शहरी क्षेत्र से सामने आए हैं। इनमें दंपति के पढ़े लिखे होने के बावजूद भी दाेनों में आपसी सामंजस्य नहीं बन पा रहा है। वहीं अक्तूबर माह में अब तक 31 से अधिक शिकायतें विभिन्न माध्यमों से पुलिस के पास पहुंची हैं। जिनमें महिलाओं ने उनके साथ ससुराल में हुई प्रताड़ना के बारे में शिकायत लिखकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केस 1
बनभूलपुरा की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि उसकी शादी दो साल पहले मैट्रिमोनियल साइट पर हुई बातचीत के बाद हुई है। शादी के कुछ माह बाद से पति उसे मारने-पीटने लगा जिसके बाद समाधान केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाया गया। जहां पत्नी की शिकायत पर पति से सवाल किए गए। काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों को समझाया गया इस पर दोनों में समझौता हो पाया।

केस 2
बेतालघाट की महिला ने बताया कि उसकी शादी 11 माह पहले पास ही के गांव के एक युवक से हुई है। शादी के दूसरे दिन से ही पति ने शराब पीकर मारपीट करनी शुरु कर दी। महिला के विरोध करने पर ससुरालियों ने महिला के माता-पिता के साथ गाली-गलौच की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई जब बात नहीं बनीं तो मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।

केस 3
रामनगर निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी सोशल मीडिया के जरिये हुई बातचीत के बाद हुई थी। शादी से पहले ससुराल पक्ष ने दहेज लेने की बात से इनकार किया था। शादी के बाद से ससुराली उसे दहेज नहीं लाने पर ताने देने लगे। अब यह ताने मारपीट में तब्दील हो गए जिससे परेशान होकर महिला ने पुलिस के पास शिकायती पत्र दिया। मामले में जब काउंसलिंग कराई गई तो दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पाई जिसके बाद मामले में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई।

केस 4
लालकुआं की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि उसकी शादी पांच माह पहले मैट्रिमोनियल साइट्स से मुलाकात के बाद हुई। शादी के बाद पति अपनी पुरानी महिला मित्र से संपर्क रख रहा है जिससे परिवार में दखल हो रहा है। महिला की शिकायत पर पति को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया जहां पति ने दूसरी महिला मित्र से पुरानी दोस्ती होने की बात कही जिस पर पुलिस ने मामले में दोनों को समझाया और काफी बहस के बाद दोनों में सहमति बन पाई।
 

मैट्रिमोनियल साइट से शादी का क्रेज बढ़ने के बाद कलह के ऐसे कई मामले आए हैं जिनमें सोशल साइट से हुई दोस्ती के बाद शादी हई है। ऐच्छिक ब्यूरों में हर माह ऐसे मामलाें को सुलझाया जा रहा है जिनमें पति-पत्नी के बीच गलतफहमी के चलते कलह हुई। - प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल।

पढ़े-लिखे दंपति के बीच भी मारपीट और कलह के मामले सामने आए हैं जिनमें कई की मुलाकात सोशल साइट पर बातचीत के बाद हुई है। ऐसे में शादी के पहले हुई बातों का शादी के बाद सही साबित नहीं हो पाना। महिलाओं की महत्वाकांक्षाएं पूरी नहीं होना या लड़के की ओर से लालच में आकर शादी करने से रिश्तों में दरार आती है। अधिकतर में सुलह कर ली गई है। - प्रो. प्रभा पंत, विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग, एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी।


दस महीनों में सामने आए मामले और राजीनामा
माह        मामले       राजीनामा

जनवरी     38             02
फरवरी     52             11
मार्च         62             04
अप्रेल       52             02
मई          72             10
जून          78            06
जुलाई      62             21
अगस्त     66             25
सितंबर    68             11
अक्तूबर   31             03

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed