फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BDC members play an important role in the development of the area panchayat.

Nainital News: क्षेत्र पंचायत के विकास में बीडीसी सदस्यों की अहम भूमिका

Tue, 14 Oct 2025 02:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 14 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
BDC members play an important role in the development of the area panchayat.
भीमताल (नैनीताल)। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत भीमताल ब्लॉक में सोमवार को नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों का पांच दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन


शुभारंभ करते हुए ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र पंचायत के विकास में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की अहम भूमिका है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सामंजस्य बनाकर अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं के हल करने के लिए आगे आना होगा। मास्टर ट्रेनर पीके शर्मा ने पंचायती राज अधिनियम की जानकारी दी। सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी असलम अली ने 73 वां संविधान संशोधन की जानकारी दी। इस दौरान प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत ललित कुमार, सहायक खंड विकास अधिकारी बृजमोहन बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख रागिनी आर्या, हिमांशु पांडे, शालिनी, पंकज, हरिश्चंद्र, अंकित आर्य, निशा रमोल, अजय सिंह, रीना देवी, उमा देवी, सूरज अधिकारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed