फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BDC Meeting in Dhari

Nainital News: समस्याएं हल न होने पर जनप्रतिनिधि गुस्साए

Thu, 18 May 2023 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 18 May 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
BDC Meeting in Dhari
धानाचूली (नैनीताल)। धारी ब्लॉक में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में डीएम के नहीं पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या हल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लॉक प्रमुख आशा रानी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। ब्लॉक प्रमुख ने बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगली बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी नहीं पहुंचे तो बैठक का बहिष्कार किया जाएगा। आशा ने कहा कि जब जिला स्तर के अधिकारी ही शामिल नहीं होंगे तो जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को कैसे हल किया जा सकेगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य संजय पांडे ने कहा कि कई अधिकारियों को क्षेत्र की जानकारी नहीं होने से ग्रामीणों की समस्या हल नहीं हो पा रही है। उन्होंने विश्व बैंक से पदमपुरी से बबियाड़ में गुणवत्ता पूर्ण काम न होने पर नाराजगी जाहिर की। कनिष्ठ प्रमुख कृपाल सिंह मेहता ने किसान की जमीन पर स्कूल बनाने और उनके आवासों को राजस्व विभाग की ओर से तोड़े जाने का मुद्दा उठाया। जनप्रतिनिधियों ने ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का बीमा क्लेम न मिलने और जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे निजात की समस्या हल करने को कहा। उन्होंने टूटी हुई सड़कों और पानी की समस्या को दूर करने की मांग की। इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख संजय सिंह बिष्ट, बीडीओ जेसी पंत, डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी, परियोजना निदेशक अजय सिंह, मुकुल पांडे, हरीश द्विवेदी, सुभाष चंद्र गंगोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed