फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BCom Honours students increased trend towards

बीकॉम ऑनर्स की ओर बढ़ा विद्यार्थियों का रुझान

Tue, 23 Aug 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल।
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल। Updated Tue, 23 Aug 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन

 कुमाऊं विश्वविद्यालय के 2016-17 के शिक्षा सत्र में ई-कामर्स विभाग में पहली बार खुले तीन वर्षीय बीकॉम ऑनर्स पाठ्यक्रम के प्रति विद्यार्थियों का काफी रुझान देखने को मिला है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्वीकृत 40 सीटों के सापेक्ष 38 सीटें भरी जा चुकी हैं।

विज्ञापन


विभागाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी की मानें तो बीकॉम ऑनर्स का पाठ्यक्रम कोलकाता, बनारस तथा दिल्ली विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों को आधार बनाकर तैयार किया गया है। विभाग में सीटें भरने के बाद विधिवत रूप से शिक्षण कार्य भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


प्रो. जोशी के मुताबिक तीन वर्षीय यह पाठ्यक्रम 6 सेमेस्टर में संचालित होगा। प्रवेश के समय 25.5 हजार रुपया शुल्क निर्धारित किया गया है। तीन वर्ष का शुल्क एक लाख आठ हजार रुपये है। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए करीब 60 आवेदन विभाग को मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आवेदनों में उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश के रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, कानपुर आदि के अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र शामिल थे। पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट में किसी भी ग्रुप में 50 फीसदी रखी गयी थी।

उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम को पूरा करने के बाद विद्यार्थी सीए, कंपनी सेक्रेट्री, आईसीडब्लूए और एमबीए में अपना कॅरिअर बना सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed