फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   base hospital news

बेस अस्पताल में स्वाइन फ्लू रोगी के लिए दो बेड रिजर्व

Fri, 30 Jan 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Fri, 30 Jan 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
base hospital news

राजस्थान में स्वाइन फ्लू तेजी से फैलने और बड़ी संख्या में लोगों की मौत के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने फिर से अलर्ट जारी किया है। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में स्वाइन फ्लू से पीड़ित रोगी के लिए अलग से वार्ड बना दिया है। साथ ही इसके स्टाफ के लिए बचाव किट की भी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में अभी तक कहीं भी स्वाइन फ्लू से किसी के पीड़ित होने की खबर नहीं है। राजस्थान में बीमारी से 30 से अधिक लोगों की मौत की खबर के बाद स्वास्थ्य महकमे ने एहतियातन बेस अस्पताल में यह व्यवस्था की है। स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश हैं कि प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर राजस्थान से पर्यटक भ्रमण करने आते हैं।
विज्ञापन


पर्यटकों के साथ बीमारी के पहुंचने की आशंका हो सकती है इसलिए राजस्थान से आने वाले लोगों पर खास निगाह रखी जाए। बेस के प्रभारी प्रमुख अधीक्षक डा. एमएस बोरा ने बताया कि स्वाइन फ्लू के रोगियों के लिए इमरजेंसी के पास ही अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसमें दो बेड डाले गए हैं तथा स्टाफ के लिए मास्क, कैप आदि सामान की किट भी रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टर भी वार्ड में अलग ड्रेस पहनकर प्रवेश करेंगे। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा चयनित कंपनी को स्वाइन फ्लू की दवा का आर्डर भेजा गया है, पर अभी आई नहीं है। जरूरत पड़ने पर स्थानीय स्तर पर व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed