फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bareilly's youth drowned in Gaula river

बरेली का युवक गौला नदी में डूबा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bareilly's youth drowned in Gaula river
हल्द्वानी। बरेली से घूमने के लिए हल्द्वानी पहुंचे युवाओं के दल में से एक युवक काठगोदाम पुल के नीचे गौला नदी में नहाते समय डूब गया। घटना के बाद युवक के दोस्त गमगीन हो गए। जल पुलिस ने युवक के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

बरेली जिले के किला शमशुद्दीन गली निवासी अरबाज रविवार को अपने पांच दोस्तों के साथ घूमने के लिए हल्द्वानी आया था। काठगोदाम गौला बैराज घूमने के बाद अरबाज (21) अपने साथी मुन्ना, फरमान और मुकीम के साथ नदी में नहाने के लिए चला गया। पुल के नीचे नहाते समय अरबाज गहरे पानी में डूब गया। अरबाज के डूबने का पता चलते ही तीन अन्य साथी नदी से बाहर निकले और शोर मचाने लगे। पर किसी मददगार के पहुंचने से पहले ही अरबाज पानी में काफी नीचे चला गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद जल पुलिस के जवान मनोज बहुखंडी ने युवक को बाहर निकाला। पुलिस का कहना था कि घटनास्थल की गहराई करीब 15 फीट थी। चारों युवक तैरना नहीं जानते थे। थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। अरबाज के परिजनों को सूचना भेज दी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अब अरबाज के परिजनों से क्या कहेंगे
बरेली जिले के नीम की चढ़ाई निवासी मुनीर ने बताया कि अरबाज के अलावा मुन्ना, विजय कुमार, मुकीम और फरमान निवासी जखीरा भी आए थे। मैक्स गाड़ी से रविवार सुबह दस बजे वह हल्द्वानी पहुंचे। सभी छह साथी दुकानों में नौकरी करते हैं। दो दिन की छुट्टी मिलने पर घूमने की योजना बनाई। कौन जानता था कि वह अपने एक साथी को इस तरह खो देंगे। अब घर जाकर अरबाज के परिजनों से क्या कहेंगे। घटना के समय मुनीर और विजय अपने कपड़े रखने के लिए नदी के किनारे गए थे। उस समय चार दोस्त नदी में स्नान कर रहे थे। किसी भी दोस्त को अरबाज को बचाने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed