फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bareilly Road off broomstick and submerged

नाला बंद और बरेली रोड जलमग्न

Fri, 22 Jul 2016 12:59 AM IST
haldwani
haldwani Updated Fri, 22 Jul 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bareilly Road off broomstick and submerged
बरेली राोड पर पु‌‌ल‌िया ताेडते लाोग - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार तड़के मूसलाधार बारिश ने बरेली रोड में कहर ढाया। गुरुद्वारे के पास पुलिया के नीचे नाले में कूड़ा फंसने से पानी ओवर फ्लो होकर सड़कों पर बहने लगा। नाले का पानी कई कालोनियों और आसपास की दुकानों में घुस गया। जलभराव होने से हाइवे और कालोनियों में चलना दूभर हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिया तोड़कर नाला खुलवाया। देर शाम नगर आयुक्त हरबीर सिंह ने शहर में जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इंद्रानगर का गंदा नाला मंडी गेट से बरेली रोड होते हुए तीनपानी में सिंचाई विभाग की नहर में मिलता है। अधिकांश जगहों पर दुकानदारों ने नाले के ऊपर पटालें रख दी हैं। दुकानदार और आसपास के लोग कूड़ा इसी नाले में फेंकते हैं। अचानक बारिश होने पर नाला बंद हो जाता है और पानी सड़कों पर बहने लगता है। गुरुवार तड़के की मूसलाधार बारिश में नाला इंद्रानगर और मंडी एवं आसपास की गंदगी बहाकर ले गया। गुरुद्वारे के पास हरियाल मोटर के आगे पुलिया के नीचे कूड़ा फंस गया।
विज्ञापन


इससे नाला ओवर फ्लो होकर हाइवे और कालोनियों की सड़कों पर फैल गया। तीनपानी तक हाइवे के दोनों तरफ की अधिकांश कालोनियां जलमग्न हो गई। स्कूली बच्चों के घर से सड़क में बस तक आने में कपड़े और जूते भीग गए। दुकानों में पानी घुस गया। कई दुकानदारों का सामान खराब हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिया के नीचे फंसा कूड़ा निकालने के लिए आसपास के लोगों ने घंटों मशक्कत की। लेकिन प्लास्टिक नहीं निकाली जा सकी। प्रशासन को नाला चोक होने की सूचना देने के साथ स्थानीय लोगों ने पुलिया की पटाल को तोड़ दिया। पुलिया टूटने के बाद उसके नीचे फंसा कूड़ा निकाला और पानी नाले में चलने लगा। नगर आयुक्त हरबीर सिंह जेसीबी लेकर पहुंचे और पुलिया का टूटा मलबा हटाया। देर शाम हरबीर सिंह ने शहर में जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जाएगी। 


इन इलाकों में भी भरा पानी
इंद्रानगर नाला ओवर फ्लो होने से शनि बाजार रोड, चौधरी कालोनी और जोशी विहार का इलाका भी जलमग्न हो गया। ये इलाके इंद्रानगर की मुख्य सड़क से काफी ढलान पर हैं। ड्रेनेज व्यवस्था नहीं होने से बारिश होने पर इन कालोनियों में पानी भर जाता है। गुरुवार को भी मूसलाधार बारिश और इंद्रानगर नाला चोक होने से कालोनियों में पानी घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed