फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Baratgr running in primary schools

बारातघर में चल रहा प्राथमिक विद्यालय

Wed, 26 Aug 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नैनीताल। Updated Wed, 26 Aug 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षा सुधार के भले ही लाख दावे किए जाएं, लेकिन धरातल पर हालात उलट हैं। नारायण नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय भी बदहाली के दौर से गुजर रहा है।

विज्ञापन


 वर्ष 1927 में निर्मित भवन में क्षेत्र के लोगों को शिक्षा दी जा रही थी। भवन की जीर्णशीर्ण हालत को देखते हुए वर्ष 2005 में विद्यालय को अस्थाई रूप में ठीक सामने स्थित बारातघर में स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन


 2007-08 में सर्व शिक्षा अभियान के तहत 2.7 लाख रुपये की लागत से विद्यालय भवन का निर्माण हुआ। गुणवत्ता की कमी के चलते निर्माण के बाद भी यहां कक्षाएं नहीं चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भवन के उद्घाटन से पहले ही हल्की बरसात में छत टपकने लगी तथा कमरों में भी मलबा और कीचड़ भरने लगा।तब से कई जन प्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण किया, लेकिन संबंधित फाइल धूल फांक रही हैं।


जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाकर थक चुके ग्रामीणों ने अब अपने बच्चों को ही स्कूल से हटाना शुरू कर दिया है।

अधिकांश लोगों ने अपने बच्चों का दाखिला नैनीताल के स्कूलों में करा दिया है। वर्तमान में विद्यालय में दो शिक्षिकाएं हैं और मात्र सात छात्र-छात्राएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed