{"_id":"b38deb9f34cf1c9808395c2e35744ec4","slug":"banks-get-money-from-atm-agog-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से धनराशि निकलने से बैंकों में हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम से धनराशि निकलने से बैंकों में हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Thu, 03 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल और भीमताल में एटीएम से निकाली गई धनराशि के बाद बैंकों में हड़कंप मच गया है। बैंकों ने आईटी सेल को मामला रेफर कर दिया है। बैंकों के साथ ही अब एटीएम में हिडेन कैमरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार रात हैकर्स ने नैनीताल और भीमताल में अलग-अलग बैंकों के एटीएम के माध्यम से अकाउंट से पैसे निकाल लिए। बैंकों से फोन पर मैसेज आने पर लोगों को पता चला कि उनके खाते से धनराशि निकल चुकी है। हैकर्स ने एक एटीएम धारक से सिर्फ रिन्यूवल के नाम पर कोड पूछा और धनराशि निकाल ली। जबकि अन्य उपभोक्ताओं का कहना था कि उनका एटीएम घर पर ही था और धनराशि खाते से निकल गई। इस संबंध में लीड बैंक प्रबंधक केएल आर्या ने बताया कि इस तरह की घटना पहली बार हुई है। बैंकों ने अपने-अपने आईटी सेल को मामला जांच के लिए रेफर किया है। उन्होंने बताया कि बैंकों और एटीएम में हिडेन कैमरे भी लगाए जाएंगे। आर्या ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए एटीएम में सावधानियां चस्पा की गई हैं। एटीएम पर लिखा है कि पासवर्ड या एटीएम का नंबर किसी भी व्यक्ति को न बताएं। बैंक अधिकारी या कर्मचारी फोन पर कभी भी पासवर्ड या कार्ड नंबर नहीं पूछते हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अपने एटीएम का नंबर या पासवर्ड किसी को न बताएं।
विज्ञापन