फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bank workers protest against privatization

निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Bank workers protest against privatization
हल्द्वानी नैनीताल रोड स्थित एसबीआई बैंक के सामने यूएफबीयू के तत्वावधान में बैंकों के निजीकरण के - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मियों ने निजीकरण के विरोध में सोमवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल के चलते जिले में लगभग तीन सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। मंगलवार को भी बैंकों की हड़ताल रहेगी।
विज्ञापन

सोमवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा के बार बैंक कर्मचारी एकत्र हुए। सरकार के निजीकरण के निर्णय का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार बैंक और अन्य सार्वजनिक उपक्रमों का का निजीकरण कर उन्हें पूंजीपतियों के हाथों में सौंप देना चाहती है। बैंकों का पैसा लेकर कुछ लोग विदेश भाग गए हैं और कुछ सरकार के संरक्षण के चलते बैंकों का ऋण जानबूझकर नहीं लौटा रहे हैं। देश को 70 वर्षों में उन्नति के शिखर पर ले जाने वाले सार्वजनिक उपक्रमों को जिस तरह सरकार बेच रही है इसके विरोध में अगर आम लोग सड़क पर नहीं उतरे तो आने वाली पीढ़ियां इस खुली लूट के लिए हमें कभी माफ नहीं करेंगी। इस दौरान गौरव गोयल, योगेश पंत, रुपाली, मोहिनी बर्गली, नेहा भट्ट, सुंदर सिंह, खड़क सिंह, पंकज जोशी, हिमांशु बृजवाल, मुकेश बमेठा, खड़क सिंह आदि थे।
विज्ञापन

कुछ एटीएम हो गए खाली
हल्द्वानी। बैंकों की हड़ताल के चलते के कुछ एटीएम सोमवार को खाली हो गए। लोगों को नगदी आहरित करने के लिए काफी परेशानी हुई। 13 मार्च को दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद थे जबकि रविवार को अवकाश था। 15 और 16 मार्च को बैंकों का निजीकरण करने के सरकारी निर्णय के विरुद्ध हड़ताल का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed